पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूचना उपलब्ध कराएं : बीडीओ

सूचना उपलब्ध कराएं : बीडीओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकुलिया. स्थानीयप्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में शनिवार को बीडीओ गिरिजा शंकर महतो ने राजनीतिक दलों के नेताओं संग एक बैठक की। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को मतदाता सूची का अवलोकन कर त्रुटियों की सूचना उपलब्ध कराने को कहा गया। इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ लेबल एजेंट का नाम मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने का भी निर्देश बीडीओ ने दिया। इस मौके पर बीपीआरओ एस टोप्पो, अरविंद गिरि, मोहन महतो, भाजपा मंडल अध्यक्ष शंभूनाथ मल्लिक, कांग्रेस प्रखंड सचिव अनिल मिश्रा, राजद नेता नूर मोहम्मद सीपीआई नेता राजकिशोर बारिक, तरुण राय, वनमाली दास आदि उपस्थित थे।