- Hindi News
- संस्कृति ज्ञान परीक्षा में 400 विद्यार्थी शामिल
संस्कृति ज्ञान परीक्षा में 400 विद्यार्थी शामिल
चाकुलिया. प्रखंडके विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में संस्कृति ज्ञान परीक्षा में कुल 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया। शनिवार को एनडी रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय चाकुलिया, अभ्यास मध्य विद्यालय, एमएस मातापुर, भालुकबिंदा यूएवएस बालिबांध में परीक्षा आयोजित हुई। प्रखंड प्रभारी दिलीप कुमार महतो ने बताया कि इसके पूर्व एमएलएच एस प्लस टू, एमएस बर्डीकानपुर, दीनदयाल सरस्वती शिशु मंदिर आंचलिक सरस्वती शिशु मंदिर माटियाबांधी में परीक्षा आयोजित की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि परीक्षा में राज्य स्तर के टॉपर को क्रमश: 2500, 2000, 1500, जिला स्तर टॉपर को 1000, 700, 500 अनुमंडल स्तर टॉपर को 500, 300 एवं 200 रुपए से पुरस्कृत कर सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।