चाकुलिया. चाकुलियाप्रखंड के भातकुंडा गांव के ग्राम प्रधान चरण मांझी (72) का शुक्रवार की रात निधन हो गया। वे बीते लगभग डेढ़ महीने से बीमार थे। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखिया रेणु मुंडा, रवींद्रनाथ मुंडा समेत अन्य लोगों ने ग्राम प्रधान के निधन पर शोक प्रकट किया।