पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां सरस्वती से मांगा आशीर्वाद

मां सरस्वती से मांगा आशीर्वाद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटशिलाअनुमंडल के विभिन्न स्थानों पर बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। सरस्वती पूजा को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया। बच्चों ने मां से शांति विद्या का आशीष मांगा। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर आइसीसी कंपनी के लेडिज क्लब में महिलाअों द्वारा मां सरस्वती की पूजा की गई। उदघाटन आइसीसी के यूनिट हेड डीके चौधरी ने किया।

इसके अलावा शहर के जेसी हाई स्कूल, लिटिल एंजल अंग्रेजी माध्यम स्कूल, ऑक्सफोर्ड कॉन्वेंट स्कूल, हॉली हार्ट स्कूल, सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, एसएनएस विद्या मंदिर, लालडीह धरमबहाल स्थित चिल्ड्रेन क्लब के बच्चों ने भी मां की प्रतिमा रख पूजा अर्चना की। गौरतलब है कि चिल्ड्रेन क्लब में सभी सदस्य लगभग दस वर्ष से कम उम्र के बच्चे हैं। कुल 34 स्थानों पर मां सरस्वती की पूजा की गई। वहीं इस अवसर पर चिल्ड्रेन क्लब की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

मौकेपर ये थे उपस्थित

आइसीसीके लेडिज क्लब में यूनिट हेड डीके चौधरी अमित सेन, आभा सेन, जेसी हाई स्कूल के प्रधानाचार्य चैतालीनाथ, ऑक्सफोर्ड कॉन्वेंट स्कूल के रेक्टर सुभाष भकत, सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रवींद्रनाथ सिंह, शिशु मंदिर के प्राचार्य अर्घ कुमार बाग, धनंजय सिंह, शिवबोध सिंह, बिरंची महतो, परशुराम पांडेय, मिथिलेश कुमार सिंह, ओम प्रकाश अवस्थी, छांदा मुखर्जी, बबीता कुमारी, लालडीह चिल्ड्रेन क्लब की ओर से सूर्य प्रताप सिंह, विश्वप्रताप सिंह, निलेश प्रताप सिंह, निलेंद्र प्रताप सिंह, नेहा कुमारी सहित कई छोटे-छोटे बच्चे उपस्थित थे।

विभिन्नस्थानों पर हुई पूजा

धालभूमगढ़|शनिवार कोप्रखंड के विभिन्न स्थानों पर धूमधाम के साथ सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों, क्लबों तथा पूजा कमेटियों द्वारा पंडाल में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। महुलीशोल पंचायत के खाड़बांधा गांव में संघ साथी शिशु क्लब की ओर से पहाड़ के अंदर गुफा नुमा पूजा का पंडाल बनाया गया था। पंडाल को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुट रही है। इसके अलावा स्वर्गछिड़ा स्थित युवा संघ द्वारा राक्षस की प्रकृति का पंडाल भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसका उदघाटन पावड़ा नरसिंहगढ़ के पंसस संजूरानी नाथ ने किया।

गालूडीह

सालबनीयंग स्टार बाबा क्लब द्वारा सरस्वती पूजा के अवसर पर पहाड़ में गुफा रूपी पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है। बड़ाखुर्शी पंसस अनंता महतो ने पूजा पंडाल का उदघाटन किया।

मुसाबनी : प|ी संग मां की अराधना करते विधायक लक्ष्मण टुडू

गालूडीह : सालबनी में पूजा पंडाल का उदघााटन करतीं पंसस अनंता महतो।

चाकुलिया : मां सरस्वती की आराधना करते बीडीओ, नपं अध्यक्ष अन्य।

घाटशिला : फोटो शेशन कराते लालडीह स्थित चिल्ड्रेन क्लब के सदस्य।

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में मां सरस्वती की वंदना करते विद्यार्थी अन्य।

घाटशिला: गोपालपुर सुनीता भवन के निकट मां को पुष्पांजलि देते लोग।

जादूगोड़ा

छात्र-छात्राओंने स्कूलों में तथा विभिन्न स्थानों पर पंडाल में मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की। पोटका प्रखंड के नरवा पहाड़ स्थित केरो गांव में संग्राम ब्वायज क्लब द्वारा पंडाल में प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। जबकि रविवार को स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मौके पर अध्यक्ष गोधाय भूमिज, सचिव राजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष पूर्ण भूमिज, जितेंद्र हेंब्रम, विकास मुखी, बिट्टू साहू, मानसिंह भूमिज, सूरज पांडेय, गणेश भूमिज, आदि उपस्थित थे। वहीं ग्राम पंचायत उत्तरी ईचड़ा के ईचड़ा गांव में एबीसी क्लब द्वारा बनाया गए पंडाल का उदघाटन जिला परिषद सदस्य बाघराई मार्डी ने किया।

श्यामसुंदरपुर: हंसवाहिनी विद्या दायिनी माता सरस्वती की पूजा अर्चना शनिवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ की गई। सभी विद्यालयों, क्लब भवनों में पूजा अर्चना का आयोजन किया गया था।

डुमरिया

डुमरियाप्रखंड में शनिवार को बसंत पंचमी धूमधाम के साथ मनाई गई। विभिन्न विद्यालयों, क्लबों तथा घरों में भी मां सरस्वती की आराधना की गई। विद्यार्थी उपवास रखकर पूजा अर्चना किए तथा पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं मुसाबनी में भी बसंत पंचमी पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा की देवी मां शारदे की पूजा अर्चना की गई। पूजा को लेकर स्कूली बच्चों में गजब का उत्साह देखा गया। वहीं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आचार्य शंभुनाथ मिश्रा द्वारा मां सरस्वती की पूजा कराई गई। मुसाबनी नं. 1 गौरपाड़ा पूजा कमेटी के आकर्षक पूजा पंडाल को देखने के लिए संध्या समय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। वहीं स्थानीय विधायक लक्ष्मण टुडू शनिवार की शाम मुसाबनी पहुंचकर विभिन्न पूजा पंडालों में जाकर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की।

चाकुलिया

प्रखंडके शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में शनिवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से हुई। वहीं विभिन्न सरकारी निजी विद्यालयों में भी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर आराधना की गई। शहर के एनडी रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय में बीडीओ गिरिजा शंकर महतो, नपं अध्यक्ष श्रीनाथ मुर्मू, प्रधानाध्यापिका उषा रानी पाल, वरिष्ठ शिक्षक मोहिनी मोहन महतो, नगेंद्र नाथ मुर्मू समेत छात्राओं ने मां की आराधना कर विद्या, सदबुद्धि आदि की कामना की। वहीं शहर के केएनजे उच्च विद्यालय, मनोहरलाल लल उच्च विद्यालय प्लस टू, केजीबी विद्यालय, अभ्यास विद्यालय, एसआरकेएम डिग्री कॉलेज, शांति देवी सरस्वती विद्या मंदिर, आदिवासी बाल छात्रावास में भी प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। वहीं शहर के मॉडल काॅन्वेंट स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का अायोजन किया गया।

बहरागोड़ा

बहरागोड़ामहाविद्यालय में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मां सरस्वती की पूजा हुई। कॉलेज परिसर में सुबह से छात्र-छात्राओं का हुजूम उमड़ पड़ा था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सचिव तथा उनके समर्थकों ने सरस्वती पूजा को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं आदिवासी छात्रावास में भी मां सरस्वती की पूजा संपन्न हुई। सामान्य छात्रावास में विवि प्रतिनिधि रूपक महतो तथा छात्र नेता बापकु महतो के सहयोग से पूजा अर्चना संपन्न हुई। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए कॉलेज में कनीय अभियंता अनिल को दंडाधिकारी बनाकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं काठालिया में पाटना सरस्वती पूजा कमेटी की ओर से ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया।

खबरें और भी हैं...