24 लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन
चाकुलिया| प्रखंडके बर्डीकानपुर पंचायत के नक्सल प्रभावित गांव में लगभग 24 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए सांसद विद्युतवरण महतो ने बताया कि समेकित कार्य योजना के तहत सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई। गांव में सामुदायिक भवन का निर्माण होने से ग्रामीणों को बैठक सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत अन्य कार्यक्रमाें के आयोजन में सहूलियत होगी।