जनप्रतिनिधियों ने युगल की कराई शादी
घाटशिला| घाटशिलारंकिणी मंदिर में रविवार को पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रेमी युगल की शादी कराई। दामपाड़ा अंतर्गत छोटा जमुना निवासी कांग्रेसी नेता जलन टुडू के पुत्र करण टुडू और चाकुलिया प्रखंड के मोदाशोली निवासी रामदास हेंब्रम की पुत्री संगीता हेंब्रम का रंकिणी मंदिर के पुजारी विजय पांडा ने विधि-विधान से शादी कराई। दोनों के गांव में इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई थी। अंत में मामला थाना आने पर दोनों के परिजनों को पुलिस अधिकारी द्वारा शादी कराने पर बल दिया गया। मौके पर शरत चंद मानकी, श्यामचंद मानकी, माही हांसदा, मंगल किस्कू, फुल्लई हांसदा, जलन टुडू, रंजीत सिंह, नारायण सोरेन, जयराम सोरेन, कानूराम मानकी अादि मौजूद थे।