पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान मालिक पर मनमानी का आरोप

दुकान मालिक पर मनमानी का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकुलिया| प्रखंडके जुगीतोपा गांव में पीडीएस दुकान संचालन के लिए अधिकृत आदिवासी महिला समिति की आठ सदस्यों ने समिति के अध्यक्ष सचिव पर मनमानी का अारोप लगाया है। मंगलवार को समिति की सदस्यों ने इसकी शिकायत बीडीओ गिरिजा शंकर महतो से की। सदस्यों ने बताया कि अध्यक्ष धानी सोरेन सचिव मालती मुर्मू अधिकृत स्थान से अलग अन्य स्थान पर दुकान चलाती हैं। साथ ही समिति सदस्य ग्राम प्रधान ने कार्रवाई की अनुशंसा की है। शिकायत करने वालों में कोषाध्यक्ष मालती टुडू, सदस्य वाहामनी सोरेन, मायनो टुडू, नास टुडू, सूरजमनी हांसदा, शकुंतला टुडू, राय मुनी टुडू, सावित्री गोप आदि शामिल थीं।