जनता सेवा केन्द्र का किया उदघाटन
चाकुलिया| शहरके नया बाजार वाजपेयी नगर में मंगलवार को जनता सेवा केन्द्र सह विधायक कार्यालय खोला गया। कार्यालय का उद्घाटन बहरागोड़ा विधायक कुणाल षाडंगी ने किया। इसके पश्चात विधायक ने कार्यालय में बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए इसके समाधान की बता कही। उन्होंने कहा कि जनता सेवा केन्द्र में आम जनता अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अब सरकारी बाबुओं के कार्यालय में चक्कर काटने से जनता को मुक्ति दिलाई जाएगी। इसके पूर्व विधायक ने झामुमो का झंडा गाड़कर विधिवत पूजा-अर्चना भी की। इस मौके पर झामुमो नेता गोपन पड़िहारी, मुखिया शिवचरण हांसदा, नपं पार्षद असगर हुसैन, साहेब राम मांडी, मोहन सोरेन, इंजमाम खान, चंद्रकांत मिश्रा, विजय बल्लभ टुडू समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।