निर्माण में सुधार लाने की दी हिदायत
चाकुलिया|बहरागोड़ा विधायककुणाल षाडंगी ने मंगलवार को मानुषमुड़िया गांव का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने मानुषमुड़िया मध्य विद्यालय में निर्माणाधीन घेराबंदी की चाहरदीवारी कार्य का निरीक्षण किया। इसमें ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि निर्माण कार्य में घटिया सीमेंट का प्रयोग करने समेत अन्य अनियमितता की जा रही है। एनआरईपी के तहत लगभग 15 लाख की लागत से एस कंस्ट्रक्शन द्वारा इस घेराबंदी कार्य कराया जा रहा है। विधायक ने एनआईपी के वरीय पदाधिकारियों से बात करते हुए संवेदक को निर्माण कार्य में सुधार लाने की बात कही। इसपर संवेदक ने सुधार की बात विधायक से कही। वहीं, विधायक ने शिव मंदिर में 108 नारियल फोड़कर पूजा अर्चना भी की।