पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुमंडल में पूजे गए भगवान विश्वकर्मा

अनुमंडल में पूजे गए भगवान विश्वकर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनुमंडलके विभिन्न इलाकों में निर्माण के देवता बाबा विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से हुई। इस मौके पर अलग अलग स्थानों पर भव्य तथा आकर्षक पूजा पंडाल गए थे। जादूगोड़ा यूसील कंपनी, मऊभंडार एचसीएल तथा मुसाबनी आईआरएल कंपनी में धूमधाम से पूजा अर्चना की गई। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। मऊभंडार स्थित आइसीसी कंपनी और विभिन्न चौक चौराहों, और गैराज में लोगो ने बुधवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी सिग्नल स्टाफ ने स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पूजा की।

यहां भी हुई पूजा: यूसीलकंपनी के परिसर के जादूगोड़ा मिल माइंस, आॅटो सेक्शन, साइकिल स्टैंड, भाभा प्रशिक्षण केन्द्र, डब्लूटीपी, स्टेट आॅफिस, सब स्टेशन, नरवा पहाड़, बागजाता, भाटिन, आदि ईकाइयों के विभिन्न स्थलों पर विधिवत पूजा हुई। जादूगोड़ा मोड़ में रशियन क्लब द्वारा आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत रिंजा नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां आदिम एवेन मार्शल मडवा, रंगामाटिया सबर-खडि़या नृत्य, झरिया खडियाकोचा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मौके पर सनातन मांझी, महासचिव सुधनचन्द्र सोरेन, कोषाध्यक्ष समान्तो मुर्मू, गोविन्द हाॅसदा, सरकार सोरेन, भोंजो बानरा, प्रभात मांझी, आजाद मुर्मू, मोहन कुमार दास आदि उपस्थित थे। गालूडीह-गालूडीह रिसोर्ट, गालूडीह बराज, ऑटो एसोसिएशन, बस स्टैंड, उलदा, जोड़िसा, बलबिल, चन्द्ररेखा, खड़िया कॉलाेनी आदि जगहों पर धूमधाम से पूजा की गई।

चाकुलिया : प्रखंडके शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में बुधवार को भक्तिभाव वे हर्षोल्लास के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना हुई। इस अवसर पर नया बाजार धर्मकांटा के समीप झारखंड लोडिंग अनलोडिंग मजदूर संघ, पुराना बाजार में लोकल ड्राइवर्स यूनियन समेत चावल मिलों गैराजों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई।

मुसाबनी: विभिन्नप्रतिष्ठानों में विश्वकर्मा का पूजन किया गया। बस स्टैंड में मैक्सी टैक्सी बस ऑनर एसोसिएशन, ऑटो एसोसिएशन, अस्पताल चौक पर सुमो एसोसिएशन की ओर से पूजा अर्चना की गई। अस्पताल चौक पर सड़के के दोनों किनारे आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। सभी पूजा पंडालों में भक्तजनों के बीच पूजा प्रसाद का वितरण किया गया।

बहरागोड़ा: बहरागोड़ाके कोकमारा गांव में स्वर्णकार समाज की ओर से सत्यवान पैड़ा, अनिल राणा, ब