विहिप की बैठक में एकजुटता पर बल
विहिप की बैठक में एकजुटता पर बल
गालूडीह| विश्वहिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ एक बैठक की। बैठक महुलिया मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला प्रांगण में विहिप के ग्रामीण जिलाध्यक्ष बिपिन सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने हिन्दू समाज की एकता पर बल देते हुए भविष्य की चुनौतियों का सामना एकजुट होकर करने की बात कही।
चाकुलियाके पत्रकार को मातृशोक
चाकुलिया| शहरके पत्रकार कनक कुमार की माता सरस्वती देवी (85 वर्ष) का गुरुवार की शाम निधन हो गया। वे बीते मंगलवर से बिष्टुपुर के एक नर्सिंग होम में इलाजरत थीं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को जमशेदुपर स्थित बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट में किया जाएगा। स्व. सरस्वती देवी बीते काफी दिनों से बीमार चल रहीं थी। वे अपने पीछे तीन पुत्र दो पुत्रियों से भरा परिवार छोड़ गई हैं।
मैट्रिककी छात्राओं को दी गई विदाई
डुमरिया| डुमरियाके प्राेजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में गुरुवार को एक कार्यक्रम कर 10 वी छात्राओं को विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वृंदावन मदीना ने की। मौके पर प्रधानाध्यापिका अनिता साहु, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बसंत मदीना, बबलु सुंडी, अजित पंडा, चंदन साव, यमुना प्रसाद मंडल, पुरन चंद महतो आदि उपस्थित थे।