इंडिया टूर पर बाइक से निकला शहर का बेटा
‘लगनकी नजर वो है, जो दिल में जगह पाए। लगन हो अगर सच्ची, तो पत्थर भी मोम हो जाए’। इसी तर्ज पर शहर का बेटा अक्षित रूंगटा अपनी बाइक से एक माह के लिए ऑल इंडिया टूर पर निकला है।
25 वर्षीय अक्षित शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी सह लघु उद्योग संघ के संरक्षक गणेश प्रसाद रूंगटा का पुत्र है। उसने छह फरवरी को नई दिल्ली से अपनी यात्रा शुरू की। आगरा, वाराणसी, बोकारो के रास्ते वह चाकुलिया पहुंचा। यहां से वह कोलकाता, भुवनेश्वर, विशाखापट्टनम, बेंगलुरू , गोवा, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, गांधीनगर, उदयपुर, जयपुर होते हुए पुन: दिल्ली पहुंचेगा। दिल्ली के नेकेट बॉल्स क्लब में बीते डेढ़ वर्षों से बतौर सेफ राईडिंग प्रमोटर के रूप में जुड़ा अक्षित बेंगलुरू मोटरसाइकिल क्लब से भी जुड़ा है।
अनुभव के लिए टूर पर निकला
अपनीपल्सर 200 एनएस बाईक से 30 दिन की टूर पर निकले अक्षित ने बताया कि इस टूर के द्वारा वह सड़क पर बाईकर्स के लिए मिलने वाले अनुभव को भलीभांति जानना चाहता है। रास्ते में बाईक खराब होने पर उसकी मरम्मत स्वयं करते हुए हाईवे पर चलने की जोखिम को भी महसूस करना चाहता हूं।
बाइकपर है महीने भर की सामग्री
उसनेबताया कि बाइक पर ही कपड़ा समेत अन्य सामग्री लेकर निकला हूं रास्ते में हाेटल में ही खाना खाता हूं। पेयजल की बोतल जरूरत की अन्य सामग्री भी साथ में है।
अपनी बाइक के साथ चाकुलिया पहुंचा अक्षित रूंगटा