पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टिकट को लेकर गुणा भाग शुरू

टिकट को लेकर गुणा भाग शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकुलिया| बहरागोड़ाविधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न दलों के नेता, कार्यकर्ता समर्थक अपने करीबी भावी उम्मीदवारों के पक्ष में गोलबंद होने लगे हैं। इन दिनों प्रमुख रूप से भाजपा प्रत्याशी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बीते लोकसभा चुनाव में इस विस क्षेत्र से भाजपा के पक्ष में सबसे अधिक मत पड़े। लिहाजा विभिन्न भावी प्रत्याशियों के साथ-साथ कार्यकर्ता भी टिकट की जुगलबंदी पर पैनी नजर रखे हुए हैं। वर्तमान में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी द्वारा दावेदारी की जा रही है। विस क्षेत्र के कुछ व्यवसायी युवा वर्ग भी डा. गोस्वामी के राष्ट्रीय कद, बेदाग छवि, उच्च शैक्षणिक योग्यता का हवाला देते प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं।