पंप हाउस चालू कराने की मांग
चाकुलिया| करीबडेढ़ माह से शहर के सुगनीबासा स्थित पंप हाउस संख्या तीन को चालू कराने के लिए चाकुलिया वासी परेशान हैं। इसे लेकर ग्रामीण सोमवार को पेयजल एवं स्वच्छता कार्यालय पहुंचे। लगभग दो दर्जन लोगों ने कार्यालय पहुंचकर पंप हाउस को अविलंब चालू कराने की मांग की। मौके से झामुमो नगर अध्यक्ष प्रदीप मल्लिक ने सहायक अभियंता अभय टोप्पो से मोबाइल पर संपर्क कर पंप हाउस बंद रहने के कारण पेयजलापूर्ति में हो रही दिक्कतों से अवगत कराया। जिसपर सहायक अभियंता ने अविलंब पहल कर पंप चालू करवाने का आश्वासन दिया। गौरतलब हो कि बीते शनिवार को दैनिक भास्कर में डेढ़ माह से पंप हाउस है बंद शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। कार्यालय में किसी अधिकारी के नहीं होने पर लोगों ने आदेशपाल मिश्री प्रसाद यादव को ज्ञापन सौंपा इस मौके पर राजद नेता दुर्गा पदों घोष, संजय महतो, दिलीप शुक्ला, बापी बक्शी, भागवत मुर्मू, प्रवीर कुमार भोल, जॉन बेरा, सुजाल हक समेत अन्य लोग मौजूद थे।