दिनदहाड़े युवक ने फांसी लगाई
चंद्रपुरा। चंद्रपुराथाना क्षेत्र अंतर्गत भंडारीदह स्थित विनोद बिहारी चौक स्थित गौंदरा उरांव के 25 वर्षीय पुत्र मनोज उरांव ने दिन के 9 बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना तारमी मुखिया बासुदेव महतो को दी। मुखिया ने इसकी जानकारी चंद्रपुरा थाने को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।