पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह से ही लाइन में लगने लगे थे मतदाता

सुबह से ही लाइन में लगने लगे थे मतदाता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुमरीविधानसभा क्षेत्र के चंद्रपुरा प्रखंड के अधीन 35 बूथों में 78 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इन बूथों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी व्यवस्था थी। ग्रामीण क्षेत्रों के इन मतदान केंद्रों में मतदाता सुबह 6.30 बजे से ही कतार में मतदान के लिए लगे थे। नए वोटरों में काफी उत्साह देखा गया। मौसम खराब होने के बावजूद बीमार लाचार मतदाताओं ने भी अपने मत का प्रयोग किया। लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने के लिए सभी लोगों में उत्साह का माहौल था। तारानारी के मतदान केंद्र संख्या 263 में 3 बजे तक वोटरों की लंबी कतार होने के कारण 4 बजे तक मतदान हुआ। वहीं अलारगो बूथ में ड्यूटी पर तैनात पुलिस प्रशासन पल-पल की खबर जिला प्रशासन को उपलब्ध करा रहा था। चंद्रपुरा बीडीओ मनोज कुमार, सीओ प्रतिलता किस्कू ने शांतिपूर्ण मतदान को लेकर वोटरों, पुलिस प्रशासन मतदान कर्मियों को धन्यवाद दिया।

जगरनाथ महतो ने सपरिवार वोट दिया

झामुमोप्रत्याशी जगरनाथ महतो ने अपने पैतृक गांव अलारगो के बूथ संख्या 273 में सबसे पहले अपना वोट डाला। उनके बाद उनकी प|ी बेबी देवी, वयोवृद्ध पिता नेमनारायण महतो, माता गुंजरी देवी, भाई बासुदेव महतो सहित उनके पुत्र और पुत्री ने 7 बजे लाइन में लगकर वोट दिया।

सील ईवीएम को स्ट्रांग रूम ले जाते मतदान कर्मी।

मतदान करने के बाद प्रसन्न मुद्रा में महिला।