पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झारखंड को व्यापारियों के हाथों बेचना चाहती है भाजपा : हेमंत

झारखंड को व्यापारियों के हाथों बेचना चाहती है भाजपा : हेमंत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुमरीविधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी जगरनाथ महतो के पक्ष में तेलो दुर्गा मंदिर परिसर मे पूर्व मुखिया बुधन महतो की अध्यक्षता में चुनावी सभा का आयोजन किया गया। यहां झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो किसान गरीबों की पार्टी है। भाजपा राज्य को लूटने की फिराक में है। झूठा सपना दिखाकर वोट लिया। अब झारखंड की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि हमने 14 माह के कार्यकाल में झारखंड को संवारने का काम किया है। उन्होंने झामुमो को पूर्ण बहुमत देने एवं जगरनाथ महतो को जिताने की अपील की। कहा कि सरकार बनते ही घर-घर स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करेंगे। वहीं प्रत्याशी जगरनाथ महतो ने कहा कि भाजपा के बहकावे में नहीं आएं। हमने हर सुख-दुख में डुमरी की जनता के साथ रिश्ता बनाया है। अपने कार्यकाल में समुचित विकास किया है। चुनाव जीतने के बाद तेलो, नावाडीह डुमरी में कृषि के क्षेत्र में तोहफा देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के बहकावे में नहीं आएं। मौके पर गौरीशंकर महतो, जगरनाथ महतो, सुभाष महतो, यदु महतो, शंभू वर्णवाल, गणेश वर्णवाल, डोमन ठाकुर, मो इस्लाम, सेवा महतो, जगदीश महतो, बुधन महतो, योगेंद्र प्रसाद, अर्जुन पंडित, मो शमीद, मुखिया सरिता मंडल, मो शमी, राजेश मंडल सहित कई लोगों ने सभा को संबोधित किया।

झामुमो प्रत्याशी के लिए चलाया अभियान

चंद्रपुरा|डुमरीसे झामुमो प्रत्याशी जगरनाथ महतो के पक्ष में अलारगो, नर्रा, बंदियो आदि पंचायत में जनसंपर्क अभियान अजमुल अंसारी के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में सुनील टुडू, अजमुल अंसारी, भुनेश्वर महतो, दयाल तुरी, मो इस्लाम, मुमताज, लालधारी महतो, बंधु महतो, गोपाल, मुखिया इलियास, नसीम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा राज्य को लूटने की फिराक में है: हेमंत सोरेन

गुजरात हरियाणा से मंगा रहे हैं नेता

उन्होंनेभाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे लोग आज ऐसी स्थिति में हैं कि जनता के पास वोट मांगने जाने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। वे गुजरात और हरियाणा से नेता मंगा रहें हैं। आज झामुमो एक सशक्त पार्टी के तौर पर निखर रही है। पूरे 81 सीटों पर अपने बलबूते चुनाव लड़ रहे हैं और आने वाले समय में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। उन्होंने आजसू पार्टी के लोगों से भी सावधान रहने को कहा। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी भाजपा की गोद में खेल र