पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खनिज संपदा लूटने की कवायद : शिबू

खनिज संपदा लूटने की कवायद : शिबू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नर्राफुटबॉल मैदान में पूर्व मुखिया जगदीश महतो की अध्यक्षता में झामुमो की सभा हुई। यहां झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा कि खनिज संपदा से भरे राज्य को विरोधी दल लूटने की कवायद कर रहे हैं। इसे जनता समझ रही है। उन्होंने झामुमो प्रत्याशी को जिताने की अपील की। झारखंड के कल्याण मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि भाजपा व्यापार करने के लिए सत्ता में आने को लालायित है। सभा को वरीय नेता विनोद पांडेय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रत्याशी जगरनाथ महतो ने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने का आश्वासन लोगों को दिया। सभा को गौरीशंकर महतो, वासुदेव महतो, बेनी महतो, बुधन महतो, गणेश वर्णवाल, जयनारायण आदि लोगों ने भी संबोधित किया।