मनरेगा की योजनाओं का चयन
दुगदा | चंद्रपुराबीडीओ के निर्देश पर मनरेगा के 2015-16 की योजनाओं का चयन दुगदा पूर्वी में हुआ। यहां अध्यक्षता मुखिया गणेश दास ने की। यहां पंचायत सेवक तरणी सेन रजक, रोजगार सेवक अजय झा, अब्दुल कवि, काली पद पांडेय, सुरेश केवट, रामप्रवेश मुर्मू, बलराम राय, बैजनाथ केवट, सदानंद मंडल, अंगद केवट आदि उपस्थित थे। वहीं सिजुआ पंचायत के घुटवे कारीदग्धो में मुखिया देवंती देवी, पंचायत सचिव जहांगीर अंसारी, रोजगार सेवक प्रेमचंद रविदास, देवनारायण भुईंया, निर्मल मांझी, गोपाल गोप, घनश्याम महतो, दीपक कुमार आदि की उपस्थिति में योजनाओं का चयन हुआ।