पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्थानीय नीति के लिए लड़ना होगा : जगरनाथ

स्थानीय नीति के लिए लड़ना होगा : जगरनाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिनोदबिहारी स्मारक समिति द्वारा भंडारीदह में झामुमो के पुरोधा स्व विनोद बिहारी महतो की 91वीं जयंती समारोह मनाया गया। जुलूस की शक्ल में आए लोगों ने स्व विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके आदर्शों में चलने का संकल्प लिया स्थानीय नीति लागू करने को लेकर लड़ाई लड़ने का बिगुल फूंका। अध्यक्षता जगदीश महतो संचालन मो शमीद ने किया। यहां डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि हमने विनोद बाबू का आदेशपाल की तरह काम किया है। उनके आदर्शों पर चलते हुए जनता की सेवा में समर्पित हैं। बाबू की सोच समाज को शिक्षित करना, नशाखोरी बंद करना, बाल विवाह पर रोक लगानी थी। उनके पढ़ो और लड़ो नारे को चरितार्थ करने के लिए डुमरी विधानसभा में स्कूल कॉलेजों का जाल बिछाया। अगर स्थानीय नीति लागू नहीं हुई तो अधिकार के लिए सारंडा की जंगल से झुमरा पारसनाथ की पहाड़ियों पर गोली की आवाज सुनाई देगी। उन्होंने महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

धाेती,साड़ी, लुंगी वितरित

समारोहमें चंद्रपुरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के बीपीएल लालकार्ड धारी और अतिरिक्त बीपीएल परिवारों के बीच सरकार द्वारा मिलने वाले साड़ी, धोती, लुंगी का वितरण डुमरी के विधायक जगरनाथ महतो, उनकी धर्मप|ी बेबी देवी, चंद्रपुरा के बीडीओ मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से किया।