पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकता से ही बोनस मिलने में मिली है सफलता : लखनलाल महतो

एकता से ही बोनस मिलने में मिली है सफलता : लखनलाल महतो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीसीएलकल्याणी परियोजना में यूनाईटेड कोल वर्कर्स यूनियन द्वारा यूसीडब्ल्यू के महामंत्री लखनलाल महतो का अभिनंदन किया गया। वर्करों ने बोनस समझौते में 40 हजार रुपए तय कराने पर उनका स्वागत किया। यूसीडब्ल्यू के एरिया सचिव भीम महतो के नेतृत्व में समारोह आयोजित हुआ। झाकोकायू के महामंत्री विनोद बिहारी चौधरी ने भी उनका स्वागत किया। लखनलाल महताे ने कहा कि सभी श्रमिक संगठन के नेताओं एवं मजदूरों की एकता से ही ऐतिहासिक बोनस दिलाने में सफलता मिली है। मजदूरों के हक, हिफाजत अधिकार के लिए हमलोग लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि फिलवक्त कोल इंडिया संकट में है। इसे तोड़कर अलग-अलग करने की योजना है। सभी काम आउटसोर्सिंग से होने पर कोल इंडिया के मजदूरों को दिक्कत होगी। परक्यूजीट टैक्स भी अब मजदूरों के वेतन से लेने की योजना है। इसके खिलाफ मजदूर एकता के बदौलत लड़ाई लड़नी है। उन्होंने कहा कि कोल इंडिया शेयर का लाभांश पूरी तरह मजदूरों को मिलना चाहिए। एरिया सचिव भीम महतो ने कहा कि कल्याणी परियोजना में कार्यरत केबल मैन को भी इंसेटिव देना होगा अन्यथा जोरदार आंदोलन चलाया जाएगा। यहां सीएस झा, जवाहर यादव, भीम महतो, शंकर ठाकुर, मो रसीद अंसारी, जितेंद्र दूबे, बृजभूषण सुंडी, चंद्रमोहन गोप, मेहतरीन बाई, बृंदा, रामलाल सहित झाकोकायू के महामंत्री बिनोद बिहारी चौधरी, मो कयूम सहित कई कामगार मौजूद थे।

अभिनंदन समारोह को संबोधित करते लखनलाल महतो उपस्थित अन्य।