सेवा योजना का स्थापना दिवस मना
चंद्रपुरा| राजेंद्रप्रसाद सिंह डिग्री कॉलेज मदनपुर चंद्रपुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य योगेंद्र कुमार सिंह ने की जबकि संचालन एनएसएस समन्वयक पंकज कुमार ने किया। प्राचार्य ने कहा कि युवा पीढ़ी देश के निर्माता होते हैं। उन्हें हमेशा जगे रहने का पाठ एनएसएस सीखाता है। युवाओं को अपने अंदर सफल प्रशासक, नेता, समाजसेवी का गुण लाना चाहिए। ताकि देश समाज का विकास हो सके। कार्यक्रम को प्रीति कुमारी, मोनिका कुमारी, दीपक कुमार, पिंटू कुमार ने भी संबोधित किया।