प्लांट में मजदूर की मौत, गेट पर धरना
भास्कर न्यूज | चंद्रपुरा/तेलो
डीवीसीचंद्रपुरा पुराना पावर प्लांट में काम के दौरान नर्रा निवासी 35 वर्षीय मजदूर प्रेमचंद नायक की मौत हो गई। उसके साथी कर्मी अघनु सिंह ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे नाश्ता करने के दरम्यान प्रेमचंद को हिचकी आने लगी तो वह पानी पीने के लिए नल पर गया। वहां वह गिर पड़ा। तुरंत उसे डीवीसी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह ठेकेदार विनय सिंह के अधीन कार्यरत था। सूचना पर डुमरी विधायक जगरनाथ पहुंचे और आश्रित को नौकरी मुआवजा की मांग को लेकर डीवीसी मुख्य द्वार पर धरना पर बैठ गए। समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव अस्पताल में पड़ा है।
अस्पताल के बाहर लगी लोगों की भीड़ और पुलिस अधिकारी।