पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेट मीटिंग कर धरना दिया गया

गेट मीटिंग कर धरना दिया गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीवीसीचंद्रपुरा में स्थाई प्रवृत्ति के कार्य करने वाले एएमसी के तहत ठेका में कार्य करने वाले श्रमिकों के हक अधिकार सहित बोनस की मांग को लेकर डीवीसी चंद्रपुरा के मुख्य गेट में धरना प्रदर्शन के साथ गेट मीटिंग की गई। एएमसी के श्रमिकों ने प्रबंधन की नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम के बाद 7 सूत्री मांग पत्र डीवीसी चंद्रपुरा प्रबंधन को सौंपते हुए समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है। मौके पर डीवीसी ठेका मजदूर संघ के महामंत्री भरत यादव ने कहा कि कहा कि डीवीसी सीटीपीएस बीटीपीएस में एएमसी के तहत कार्य करने वाले श्रमिकों का शोषण किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इन श्रमिकों को सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एएमसी के ठेका मजदूर स्थाई मजदूरों से कम काम नहीं करते हैं। कई मजदूरों की उम्र सेवानिवृत की ओर हैं, परंतु इन्हें तो ग्रेच्युटी की सुविधा मिली है और इन मजदूरों के लिए प्रमोशन नीति लागू है। मौके पर बृजबिहारी शर्मा, ललन शर्मा, मनोज सिंह, राजेश कुमार, दशरथ नायक सहित कई लोग मौजूद थे।