आकाश गंगा की हुई बैठक
चंद्रपुरा। स्वयंसेवीसंस्था आकाशगंगा वेलफेयर सोसायटी चंद्रपुरा की बैठक पपलो पंचायत के जुनौरीटांड स्थित नव प्रावि में विक्रम बिहारी रजक के अध्यक्षता में गई। बैठक में पर्यावरण की रक्षा, गरीब असहाय बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने सिचाई सुविधा उपलब्ध कराकर कृषि को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। बैठक में अध्यक्ष डा जेसी प्रभाकर, उमेश विश्वकर्मा, सचिव चुरामन ठाकुर, कोषाध्यक्ष फालेश्वर सिंह, निर्मल ठाकुर, शिला कुमारी, पुनम देवी समेत संस्था के कई लोग उपस्थित थे।