- Hindi News
- हिन्दी पखवाड़ा समाप्त कर्मचारी हुए पुरस्कृत
हिन्दी पखवाड़ा समाप्त कर्मचारी हुए पुरस्कृत
डीवीसीके चंद्रपुरा थर्मल में 2 सितंबर से चल रहे हिन्दी पखवाड़ा का समापन मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान के सभागार में हुआ। समारोह में पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सीटीपीएस के मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान बीएन सिंह, डीवीसी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक एसके चटर्जी, नए प्लांट के मुख्य अभियंता बीएन साह ने डीवीसी कर्मियों को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि बीएन सिंह ने हिन्दी दिवस पर डीवीसी अध्यक्ष के संदेश को पढ़ा। बीएन साह एसके चटर्जी ने हिंदी की उपयोगिता पर बल दिया। मौके पर महेश मिश्रा, एके सहाय, सीएस त्रिपाठी, राज कुमार गुप्ता, सुभाष सिंह, तपन अधिकारी मनोज ठाकुर, आरबी सिंह, सुबोध मिश्रा, अनिल कुमार सिंह, राकेश रंजन, वीएस उपाध्याय आदि अधिकारी उपस्थित थे।