पारा शिक्षक महासंघ की बैठक हुई
चंद्रपुरा | पाराएकता महासंघ के बैनर तले चंद्रपुरा प्रखंड के पारा शिक्षकों की बैठक फुटबाल ग्राउंड में डोमन महतो की अध्यक्षता में हुई। जिसमें यूपी छत्तीसगढ की तर्ज पर पारा शिक्षकों का स्थायीकरण की मांग किया गया। दुर्गापूजा के पूर्व मानदेय भुगतान की मांग किया। बैठक में गणेश महतो, बाबूनंद साव, दिलशाद अहमद, महेश महतो, बैजनाथ महतो, प्रेम रजक, लखन रविदास, शंकर महतो, श्यामाकांत पांडेय आदि उपस्थित थे।