पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झामुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

झामुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुरही | लेंबोडीहकर्बला परिसर में झामुमो कार्यकर्ताओं का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। यहां चिरूडीह पंचायत मुखिया गोपी रजक ने कहा कि विधायक जगरनाथ महतो के कार्यों से प्रभावित होकर ही उन्होंने झामुमो काे चुना है। सभा को मो अमरूल, पर्यवेक्षक घनश्याम महतो, प्रेमचंद महतो, कलाम चौधरी, बासुदेव तुरी, मो लियाकत अंसारी, गणेश महतो, मो आबिद, उमाशंकर महतो, सीताराम महतो, प्रयाग महतो, पप्पू कुमार, कुंती देवी, कौशल्या देवी, लीलावती देवी, सीता देवी, हेमंती देवी, हिरीया देवी, झलवा देवी, सेवकी देवी ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता सह संचालन बोधीराम महतो धन्यवाद ज्ञापन प्रेमचंद महतो ने किया। चंद्रपुरा से प्राप्त समाचार के अनुसार झामुमो चंद्रपुरा प्रखंड कमेटी द्वारा 19 सितंबर को चंद्रपुरा स्थित वेलफेयर सेंटर में बूथ कमेटी का चुनाव किया जाएगा। उक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधि जदू महतो ने दी।