दुर्गापूजा कमेटी का गठन किया
चंद्रपुरा | सीसीएलतारमी परियोजना में दुर्गापूजा मनाने को लेकर पूजा कमेटी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पीओ पीएल केवट, उपाध्यक्ष सुनील प्रसाद, सचिव कैलाश चौधरी, सहायक सचिव तुलसी महतो कोषाध्यक्ष नरेश महतो सहित 21 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। बैठक में आरके गुप्ता, मो इरशाद, एस चौधरी, डीके मजुमदार, आर एल प्रसाद, गुलेश्वर महतो, सीताराम महतो, कृष्णा रविदास, छक्कन धोबी, मनोज कुमार सिंह, एस राजू रेड्डी सहित कई कर्मी अधिकारी उपस्थित थे।