किया दुकानों का निरीक्षण
दुगदा। चंद्रपुराबीडीओ मनोज कुमार ने दुगदा करमाटांड़ क्षेत्र में जनवितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया। बीडीओ श्री कुमार ने चंदुवाडीह स्थित पीडीएस डीलर नीतू गोयल की दुकान पर पहुंचे। दुकान में ताला लटका मिला। बीडीओ ने कहा कि पीडीएस डीलर को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। दुगदा उत्तरी पंचायत के डीलर शशि रजक का दुकान भी बंद मिला। दुकानदार रजक ने बताया कि दुकान बंद कर पानी पीने गए थे। बीडीओ ने दुकान के स्टाक पंजी जांच की तथा किरोसिन वितरण रजिस्टर को अपने साथ लेते गए। वहीं टी मोड़ स्थित डीलर धीरेंद्र रविदास के दुकान से वे संतुष्ट हुए। पार्वती स्वयं सहायता समूह नीतू स्वयं सहायता समूह के पीडीएस दुकानों में शीघ्र केरोसिन उठाव कर बांटने का निर्देश दिया।