पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिया के नीचे मिला युवक का शव

पुलिया के नीचे मिला युवक का शव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोमो | तोपचांचीथाना क्षेत्र के मंझिलाडीह के पास एक पुलिया के नीचे पीरटांड़ थाना क्षेत्र के धधकीटांड़ निवासी जीतन सोरेन की लाश गुरुवार की सुबह देखी गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तोपचांची थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में मृतक जीतन सोरेन की प|ी ने बताया कि उसका पति मंगलवार को ही घर से 10 हजार रुपए लेकर चंद्रपुरा जाने के लिए निकला था, लेकिन कल देर रात तक जब वह घर नही पहुंचा तो हमलोगों को चिंता हो गई। गुरुवार की सुबह पता चला कि उनका शव पुलिया के नीचे है।