आम आदमी पार्टी की जीत पर दी बधाई
चंद्रपुरा| दिल्लीविधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत एवं अरविंद केजरीवाल को विधायक दल का नेता चुने जाने पर चंद्रपुरा के श्रमिक नेता सह जदयू के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश प्रसाद ने बधाई दी है। प्रसाद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में विकास की गति तेज होगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल साफ छवि के नेता हैं।