पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का किया वितरण

प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का किया वितरण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वंयसेवी संस्था अमर संस्कार क्ल्याण केन्द्र, जैनामोड़ ने आंगनबाड़ी प्रशिक्षण केन्द्र में 32 दिवसीय जाॅब कोर्स प्रशिक्षण के उपरान्त सेविकाओं के बीच प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का वितरण किया। मौके पर मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद रविन्द्र पाण्डेय एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य डा. प्रह्लाद वर्णवाल, वासु मिश्रा, मकुन्द मुरारी महतो, मुखिया राजू तिवारी, दीपक बनर्जी उपस्थित थे। कार्यक्रम में चंद्रपुरा प्रखंड के 20, बीएससीटी के सात एवं चन्दनकियारी के छह सेविकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। डा. प्रह्लाद वर्णवाल ने अपने समबोधन में सेविकाओं के बीच समाज कल्याण के कार्यो एवं उनके समस्याओं को विस्तार से बताया। जिसमें सेविकाओं के कार्य एवं कर्त्तव्य को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा कर लभांवित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम को बांधडी उत्तरी पंचायत के मुखिया राजू तिवारी ने सेविकाओं को बताया कि समाज में सेविकाओं की एक अहम स्थान है। इस 32 दिवसीय प्रशिक्षण में जो सिखाया गया है उसे समाज के नीचे तबके के व्यक्तियों तक लाभ दें। वहीं संासद कहा की सेविकाओं द्वारा सरकारी कार्यों को अपेक्षा से अधिक लिया जा रहा है। साथ ही उसके अनुसार मानदेय एवं अन्य सुविधा कम मिल रहा है। इस समस्या की निदान होगा। इस बात को मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं मंत्री समाज कल्याण विभाग झारखण्ड सरकार लुईस मरांडी से मिलकर रखा जाएगा। संचालन दिलीप कुमार गंझू ने किया धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव रविश कुमार ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संध्या कुजूर, बलराम तिवारी, अनन्त कुमार, रवि सिन्हा, गीता कुमारी, निली ग्रेस बारला, दयान्द तिवारी आिद थे।

जीवन में एक पौधा जरूर लगाए : मुखिया

जैनामोड़।जरीडीह प्रखंड के चिलगड्डा मध्यविद्यालय के विद्यार्थी और प्रबंधक ने पौधरोपण किया। मौके पर चिलगड्डा पंचायत के मुखिया जितेन्द्र मल्लाह ने कहा कि जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाना चाहिए। पौधा लगाने से पर्यावरण संतुलित रहता हैं। इस कार्यक्रम को विश्व स्तर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है। मौके पर चिलगड्ड के सचिव भीम हजाम, भागीरथ महतो, मनीरुद्दीन अंसारी, प्रबंध समिति एवं ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष और छात्र-छात्रएं उपस्थित थे।