मंडल प्रबंधक ने किया औचक निरीक्षण
चंद्रपुरा| चंद्रपुरास्थित एलआईसी सेटेलाइट कार्यालय हजारीबाग के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक एससी जोशी ने औचक निरीक्षण किया। उनके साथ सीएलआई प्रबंधक पीपी टोप्पो भी थे। अधिकारीद्वय ने इस क्रम में सेटेलाइट कार्यालय में वर्ष 14-15 का बजट पूरा करने पर बल दिया। उन्होंने कार्यालय परिसर को देखा सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अभिकर्ताओं से क्षेत्र में जाकर ग्राहकों को इसकी योजनाओं की जानकारी देने की बातें कही।