पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आग से सात लोग झुलसे

आग से सात लोग झुलसे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चर्चरोड स्थित एक आवास में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लिकेज होने से 7 व्यक्ति झुलस गए। झुलसे हुए लोगों को डीवीसी चंद्रपुरा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। झुलसे हुए सभी व्यक्ति शादी विवाह अन्य कार्यक्रमों में खाना बनाने का काम करते हैं।

वे सभी चर्च रोड स्थित कैलाश शर्मा के आवास में किराया पर रहते थे। बताते चलें कि दोपहर में सभी साथी अपने आवास में गैस से खाना बना रहे थे। इसी दौरान पाइप में लिकेज के कारण आग पकड़ने से अफरा-तफरी मच गई। इस आवास में अन्य 5-6 सिलेंडर रखे हुए थे, जो हादसे के दौरान सुरक्षित निकाल लिए गए अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था।

गैस सिलेंडर की पाइप में आग बुझाने के दौरान शिबू कुमार, पवन कुमार, प्रकाश रवानी, सहदेव यादव, संतोष कुमार, कोलेश्वर रवानी डब्ल्यू रवानी झुलस गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।