चंद्रपुरा. बोकारो. एमसीसी द्वारा आगामी 15-16 सितंबर को आहूत बंदी में भी बीआरएल डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारीदह में छात्रों के लिए स्कूल खुली रहेगी। क्योंकि इन दिन विद्यार्थियों के लिए सीबीएसई द्वारा परीक्षा की तिथी तय है। उक्त जानकारी प्राचार्या एसएस हाजरा ने दिया। उन्होंने कहा कि 15-16 सितंबर को विद्यार्थियों के लिए आयोजित परीक्षा निर्धारित समय पर ही संचालित होगी। उन्होंने छात्रों को परीक्षा में शामिल होने की अपील की।