संगठित होकर काम करे अंजुमन कमेटियां
सम्मेलन में उपस्थित अंजुमन कमेटी के सदस्य।
भास्कर न्यूज | चंद्रपुरा
चंद्रपुरास्थित वेलफेयर सेंटर में चंद्रपुरा प्रखंड स्तरीय मरकजी अंजुमन का तीसरा वार्षिक सम्मेलन मुखिया मो गुलाम रसूल की अध्यक्षता में हुआ। इस सम्मेलन में प्रखंड के 16 विभिन्न अंजुमन कमेटी के पदाधिकारी सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में पुरानी कमेटी में शामिल पदाधिकारियों को एक वर्ष तक पुन:कायम रखने पर सहमति बनी। इस सम्मेलन में सामाजिक, राजनीतिक, संवैधानिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक आर्थिक विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही देश में बढ़ रहे आतकंवाद एवं धार्मिक उन्माद की निंदा की गई। यहां स्कूली छात्राओं ने भी इस्लाम धर्म पर भाषण दिया। मुखिया गुलाम रसूल ने कहा कि मुसलामनों ने देश निर्माण में अपना अहम योगदान दिया है। परंतु यहां के मुस्लमान आज भी पीछे हैं। मुसलमानों को शिक्षित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी अंजुमन को संगठित होकर समाजहित में काम करना होगा, तभी पिछड़ापन दूर हो सकता है। उन्होंने मुसलमानों को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने की बातें कही।