पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कई योजनाओं का किया शिलान्यास

कई योजनाओं का किया शिलान्यास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुगदा| दुगदादक्षिणी पंचायत के प्रेम नगर पहाड़ी में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास उदघाटन भाजपा के वरीय नेता लखी हेंब्रम ने किया। हेंब्रम ने बताय कि सांसद मद से शेड चबूतरा बनना है, जिसकी लागत 1 लाख 96 हजार रुपए है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य में भाजपा की सरकार है। कार्यकर्ता पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। इन्होंने कहा कि कार्यकर्ता विकास कार्याें को सूचीबद्ध करें और सांसद विधायक से निराकरण के प्रति सजग हों। इन्होंने कहा कि चबूतरा एवं शेड निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही प्रेमनगर पहाड़ी के खटाल में डीप बोरिंग का उदघाटन किया। मौके पर चंद्रशेखर महथा, चंद्रपुरा थर्मल के एसआईपी सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार सिंह, सुनील मिश्रा, सुमन सिंह, लखिंद्र नाग, नरेश सिंह, सीताराम महतो, सहेंद्र यादव, गांधी कुमार, कामता, प्रसाद, कमलेश आदि मौजूद थे।