पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12वीं के छात्रों को दी गई विदाई

12वीं के छात्रों को दी गई विदाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंद्रपुरा| बीआरएलडीएवी पब्लिक स्कूल भंडारीदह में 11 के छात्र-छात्राओं शिक्षकों ने एक कार्यक्रम आयोजित कर 12वीं के विद्यार्थियों को शुभकामना के साथ विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य एसएस हाजरा एवं 12वीं कक्षा के कक्षाचार्यो ने संयुक्त रूप से किया। यहां समारोह को यादगार बनाए रखने के लिए 11 के छात्रों द्वारा संगीत, नृत्य प्रस्तुत किए गया। छात्रों ने कभी अलविदा कहना गीत प्रस्तुत कर बारहवीं के छात्रों को भाव विभोर कर दिया। विदाई ले रहे छात्रों में श्वेत निशा, मौलिका हाजरा, चांदनी सिंह ने स्कूल के अनुभव व्यक्त किए। वहीं शिक्षकों ने आशीवर्चन देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की ओर से सभी छात्रों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। मौके पर प्राचार्य हाजरा ने कहा कि विदाई की बेला दुखदायी होती है परंतु खुशी है कि 12वीं के सभी छात्र अनुशासन प्रिय हैं।

विदाई समारोह का शुभारंभ करते अतिथि।