पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेल मिल का किया शुभारंभ

तेल मिल का किया शुभारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंद्रपुरा। चंद्रपुराप्रखंड के तेलो मध्य पैक्स लिमिटेड में तेल मिल निर्माण को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्‌घाटन गिरिडीह के सांसद रवींद्र पांडेय, पूर्व विधायक लालचंद महतो चंद्रपुरा प्रमुख अनिल महतो ने संयुक्त रूप से किया। मिल का निर्माण 15 लाख रुपए से झारखंड सरकार सहकारिता विभाग पैक्स द्वारा किया जाएगा। सांसद ने पैक्स के भवन निर्माण में भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। संचालन पैक्स अध्यक्ष रोहन लाल ने किया। पूर्व विधायक लालचंद महतो ने कहा कि तेल मिल के लगने से किसानों को सरसो की खेती पर बल मिलेगा। इस मौके पर मोहनलाल, अनिल, युगल आदि कई लोग उपस्थित थे।

तेल मिल का शुभारंभ करते सांसद रवींद्र पांडेय और अन्य लोग।