किसानों को मिट्टी जांच का मिला प्रशिक्षण
जादूगोड़ा | जादूगोड़ाथाना क्षेत्र के अग्रसेन भवन माटीगोड़ा मे दो दिवसीय मिट्टी जांच प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें मुसाबनी प्रखंड के सांसपुर गांव चांडिल के खूटांडीह के लगभग 25 किसानों को मिट्टी जांच की ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण शिविर में ग्राम प्रधान अरविंद भकत, नियति भकत, समीर कुमार भकत शंभू सिंह आदि उपस्थित थे