प्रमुख ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन
चंदवारा | प्रखंडके पुरनाडीह में लगे 100 केबीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख महेंद्र यादव ने किया। मौके पर मुख्य रूप से बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी विकास का पैमाना बिजली, पानी, सड़क सिंचाई है। पर इन साढ़े चार वर्षों में बरही विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ये योजनाएं हाथी के दांत साबित हुए है। वहीं प्रखंड प्रमुख महेंद्र यादव ने कहा कि बरही विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विकास धरातल पर नहीं उतरी है। मौके पर कमलेश यादव, लक्ष्मण यादव, राजू राणा, कैलाश यादव, सुमित यादव, संजय वर्णवाल सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।