पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरही . आजसूपार्टी की बैठक न्यू रेलवे कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। अध्यक्षता प्रखंड प्रभारी बबलू साव तथा संचालन सचिव पप्पू केशरी ने किया। मुख्य अतिथि आजसू बरही विधानसभा प्रभारी राजसिंह चौहान एवं सदस्यता प्रभारी कृपाल राणा मुख्य रूप से मौजूद थे।

बैठक में संगठन मजबूती को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि आजसू पार्टी को सांगठनिक ढांचा को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। इसके लिए बरही, चौपारण, पदमा तथा चंदवारा प्रखंड कमेटी का गठन सहित किसान संघ, बुद्धिजीवी टीम, छात्र संघ आदि का चुनाव जिला कमेटी के निर्देश के आलोक में किए जाने का प्रस्ताव लिया गया। मौके पर पप्पू केशरी, बाली महतो, बबलू साव, मीडिया प्रभारी रविकांत मिश्रा,कृपाल राणा, मुकुल साव, शिवराज ठाकुर, प्रकाश साहू, महेंद्र पांडेय, प्रमोद सिंह, सुधीर सिंह आदि मौजूद थे।