ट्रक-कार में टक्कर, चार घायल
चंदवारा . थानाअंतर्गत जामुखांडी स्थित रांची-पटना मुख्य मार्ग पर मारुती ट्रक के बीच हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घटना शनिवार की शाम 5 बजे की है। जानकारी अनुसार रजरप्पा से पूजा कर वापस बिहारशरीफ लौट रही मारुती की टक्कर तिलैया से बरही की ओर जा रहे एक अज्ञात ट्रक से हो गई। इससे मारुति कार पर सवार तिलैया के शिक्षक ललन कुमार बुरी तरह घायल हो गए। जबकि कार पर सवार राहुल कुमार दो अन्य व्यक्तियों को मामूली चोटें आई। चंदवारा थाना के एएसआई मुक्तेश्वर पांडेय ने घायल व्यक्ति को तिलैया के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया कार को अपने कब्जे ले लिया।