पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खलासी पर ट्रक लेकर भागने का आरोप

खलासी पर ट्रक लेकर भागने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदवारा|थाना अंतर्गतमदनगुंडी स्थित पेट्रोल पंप परिसर से खलासी द्वारा ट्रक गायब करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना रविवार की सुबह लगभग चार बजे की हैै। मामले को लेकर ट्रक मालिक झुमरी तिलैया निवासी प्रतिमा देवी ने थाने में आवेदन देकर बोकारो निवासी खलासी विनोद साव पर ट्रक चोरी करने का मामला दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि उसके ट्रक का चालक मदनगुंडी निवासी सुरेश यादव शनिवार की रात्रि पेट्राेल पंप पर ट्रक खड़ा कर घर चला गया, जबकि खलासी गाड़ी में ही सो गया। सुबह आसपास ने लोगों द्वारा पता चला की खलासी ट्रक को लेकर भाग गया। इस संबंध में थाना प्रभारी हरि नंदन सिंह ने बताया कि ट्रक चोरी का मामला प्रकाश में आया है। मामले की जांच की जा रही है।