- Hindi News
- लॉटरी के माध्यम से ग्रुप में बांटी गई टीम
लॉटरी के माध्यम से ग्रुप में बांटी गई टीम
भास्कर न्यूज | झुमरी तिलैया
जिलाक्रिकेट एसोसिएशन की बैठक रोटरी कपल्स कार्यालय में हुई। बैठक में अंतर विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट 15 दिसंबर से शुरू करने का निर्णय लिया गया। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले 15 टीमों के बीच लॉटरी के माध्यम से ग्रुप का बंटवारा किया गया। जिसमें ग्रुप में सेक्रेड हर्ट स्कूल, कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर, एप्रिसिएवल पब्लिक स्कूल परसाबाद, शिवतारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की टीम को रखा गया।
वहीं ग्रुप बी में रामेश्वर मोदी महादेव मोदी प्लस टू उच्च विद्यालय चंदवारा, डीएवी स्कूल झुमरी तिलैया, शारदंबा शिशु विद्या मंदिर ताराटांड़, चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल असनाबाद ग्रुप सी में ग्रिजली विद्यालय तिलैया डैम, सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया, सिद्धि विनायक पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया, मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया और ग्रुप डी में विक्रमशिला विद्यापीठ चाराडीह, एमएम पब्लिक स्कूल मरकच्चो, मेरेडियन एकेडमी झुमरी तिलैया को रखा गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दिनेश सिंह संचालन सचिव प्रदीप छाबड़ा ने किया।
बैठक में टूर्नामेंट समिति के चेयरमैन उमेश सिंह, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल सिंह, राकेश पांडेय, हरजीत सिंह लांबा, राजू यादव, मनोज सहाय पिंकू, माखन लाल शर्मा, धीरज पांडेय, सुरेंद्र प्रसाद, कुंदन कुमार राणा, धर्मेंद्र सिंह, तौफिक हुसैन, खुर्शीद आलम, मो. कौशर अली, हेमंत कुमार यादव, ब्रजेश कुमार अनल, मुकेश कुमार सहित एसोसिएशन के सदस्य कई विद्यालय के प्रतिनिधि मौजूद थे।