पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरस्वती शिशु मंदिर को मिला सातवां स्थान

सरस्वती शिशु मंदिर को मिला सातवां स्थान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यस्तरीय नृत्य प्रतियोगिता

चंदवारा| राज्यस्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रखंड के भोंडो स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने सातवां स्थान प्राप्त कर प्रखंड जिले का नाम रोशन किया है। उल्लेखनीय है कि रांची स्थित खेल गांव में विकास ज्योति के तत्वावधान में 21 सितंबर को राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें विद्यालय से दीपक कुमार, अनिता कुमारी, पंकज कुमार, दिलीप कुमार, भोला कुमार, उमेश कुमार, सुनील कुमार, अनिल कुमार, ममता कुमारी, सुनिधि लता, गुड़िया कुमारी ने डांस प्रतियोगिता में भाग लिए थे। इसमें राज्य भर से दर्जनों विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार पांडेय, प्रबंध समिति के अध्यक्ष लालदेव साव, सचिव महेश साव, आचार्य मंगलेश पांडेय, महेश मोदी, राजेंद्र साव, अशोक कुमार, नीतू देवी, मंजू देवी, लक्ष्मी देवी, प्रीति कुमार, आरती देवी आदि ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।