पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्ञान विज्ञान समिति का समता कैडर कैंप

ज्ञान विज्ञान समिति का समता कैडर कैंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदवारा | प्रखंडमुख्यालय स्थित अर्द्धनिर्मित भवन में ज्ञान विज्ञान समिति प्रखंड इकाई की ओर से एक दिवसीय समता कैडर कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य कार्यकारिणी सदस्य नीरज सिंह, संगीता देवी, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राय प्रखंड सचिव अनिल कुमार मौजूद थे। कार्यक्रम में समिति के अंतर्गत संचालित 89 महिला मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिलाओं के उन्मुखीकरण, महिला हिंसा, भ्रूण हत्या, लिंग भेद, गरीबी, कुपोषण आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मौके पर रेखा देवी, सीता देवी, मीना देवी, मंजू देवी, सुलोचना देवी, राधा देवी, रुबी देवी, रीना देवी सहित कई लोग मौजूद थे।