पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंदवारा : मांगों को लेकर झामुमो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

चंदवारा : मांगों को लेकर झामुमो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विभिन्नमांगों को लेकर झामुमो प्रखंड इकाई ने सोमवार से प्रखंड मुख्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू किया है। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष अनिल वर्णवाल शामिल हैं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय समिति सदस्य विनोद विश्वकर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष आशीक अंसारी शामिल हुए। मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विश्वकर्मा ने कहा कि राज्य का निर्माण होने में 14 वर्ष गुजरने को है, बावजूद चंदवारा प्रखंड की जनता अपनी बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है। सभा को आशिक अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, कांति देवी, बीके शर्मा, रंजीत पांडेय, बैजनाथ मेहता आदि ने भी संबोधित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष श्रीराम पांडेय ने किया। मौके पर शांति देवी, दिनेश्वर गिरि, सचिन भारती, राजेश रजक, नारायण सिन्हा, दशगीर खान, बंधनी देवी, दिलीप चंद्रवंशी, वीरेंद्र मोदी, मुन्ना मोदी, भिखारी महतो सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

क्याहै मांगें : आंदोलनकारियोंकी 13 सूत्री मांगें है। इसमें चंदवारा प्रखंड के सभी पंचायतों में राशन कार्ड का शीघ्र वितरण करने, गैर मजरुआ जमीन की मालगुजारी रसीद जारी करने, प्रखंड में उर्दू हाई स्कूल की स्थापना करने, दाखिल खारिज के एवज में की जा रही अवैध वसूली पर रोक लगाने, इंदिरा, दीनदयाल, सिद्धू-कान्हू आवास योजना में बरती गई अनियमितता की जांच करने आदि मांगंे शामिल हैं।