चंदवारा : सक्सेस एकेडमी का उद्घाटन
चंदवारा |प्रखंड के चिलोडीह स्थित खरैया में नवनिर्मित एपीके फ्यूचर सक्सेस एकेडमी का उद्घाटन वयोवृद्ध हाजी अब्दुल रउफ खान ने किया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मुखिया मुशर्रफ खान विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अनिल पांडेय मौजूद थे। मौके पर अतिथियों ने कहा कि गांव में इस प्रकार के विद्यालय के निर्माण से बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल पाएगी। मौके प्रधानाध्यापक अनिल पंडित, पवन दास, कृष्णा सोनी सहित कई लोग मौजूद थे।